top of page

जमाबंदी क्या होती है ?

  • Writer: Team PropertyX
    Team PropertyX
  • May 25, 2024
  • 1 min read

Updated: May 26, 2024

आमतौर पर भूमि सम्बन्धी हस्तांतरण या अन्य कार्यो में भूमि के रिकॉर्ड की आवश्यकता होती है और इस दौरान विभिन्न प्रकार के दस्तावेज या डॉक्यूमेंट से रूबरू होना पड़ता है। यदि इन डाक्यूमेंट्स की हमें सही जानकारी हो तो हम समय और धन की बचत के साथ सही निर्णय ले सकते है। सामान्य जानकारी के लिए हम इस पोस्ट श्रंखला में एक - एक करके विभिन्न डॉक्युमेंट्स की संक्षिप्त जानकारी साझा करेंगे।

1 . जमाबंदी

जमाबंदी एक भू अभिलेख होता है। यह रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स है तथा भू राजस्व से संबंधित दस्तावेज़ है।भूमि खरीदते, बेचते, ऋण लेते समय व् विभिन्न अदालतों में इसकी आवश्यकता पड़ती है। जमाबंदी में भूमि के मालिकों, कास्तकारों से सम्बंधित सूचना होती है। इसमें मालिकों के नाम तथा कास्तकारों के नाम , हिस्सेदारों की भूमि का क्षेत्रफल, किस्म तथा राजस्व कर की जानकारी होती है। हरियाणा राज्य में जमाबंदी हर पांच साल बाद तैयार किया जाता है। पांच साल में भूमि मालिकों के हकों में बै, रहन विरासत आदि से जो बदलाव होते है इंतकाल के दवारा रिमार्क्स में होतें है तथा पांच साल के बाद उनको जमाबंदी में अमल कर दिया जाता है। राज्य के राजस्व विभाग के कार्यालय में इसकी प्रमाणित प्रति प्राप्त की जा सकती है। आजकल ऑनलाइन भी सम्बंधित वेबसाइट पर जाकर इसको देखा जा सकता है ।हरियाणा राज्य में https://jamabandi.nic.in/land%20records/NakalRecord पर जाकर जमाबंदी को देख सकते हैं।


JAMABANDI FORMAT IN HARYANA

ree

Disclaimer यह सूचना केवल सामान्य ज्ञान के लिए है किसी भी प्रकार की वैधानिक सलाह नहीं है।

bottom of page